ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के पैकेज वन के एक हिस्से की मुख्य सुरंग आरपार (ब्रेक थ्रू) हो गई है। करीब 10 किमी लंबी सुरंग खोदाई कार्य दो हिस्सों में किया जा रहा है। इस सुरंग में चार ब्रेक थ्रू (दो ब्रेक थ्रू मुख्य टनल व दो ब्रेक थ्रू निकासी टनल में) होने हैं। जिनमें से दो ब्रेक थ्रू हो चुके हैं। सुरंग का एक हिस्से की निकासी व मुख्य सुरंग आरपार हो चुकी हैं। दूसरा हिस्सा भी इस वर्ष के अंत तक पूर्ण हो जाएगा।परियोजना की पहली सुरंग ढालवाला से शिवपुरी तक है। जिसकी कुल लंबाई करीब 10 किमी है। इस सुरंग का खोदाई कार्य दो हिस्सों में किया जा रहा है। जिसमें एक हिस्सा ढालवाला से नीरगड्डू है। जिसकी लंबाई करीब पांच किमी है। दूसरा हिस्सा नीरगड्डू से शिवपुरी तक का है। जिसकी लंबाई करीब 5.2 किमी है। मंगलवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे इस हिस्से की मुख्य सुरंग भी आरआर की गई।
Recent Posts
- Breaking रायपुर CHC में दवा माफिया पर प्रशासन का डबल अटैक, जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर दोनों के लाइसेंस निरस्त
- विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने एक करोड़ में तय की सुपारी, वाराणसी मे दबोचे गए शूटर
- तीन माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे एनएचएम आउटसोर्स कर्मी
- देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने बीच बाजार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट
- बड़ी खबर:- विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
Recent Comments
No comments to show.
