केदारघाटी के लमगौंडी गांव में 24 वर्षीय दिनेश चन्द्र भट्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मकान मालिक की सूचना के बाद गुप्तकाशी पुलिस मौके को रवाना हुई। यहां मंदाकिनी महिला बुनकर समिति के कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। मृतक के परिजनों के पंहुचने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि मृतक दिनेश चन्द्र भट्ट नैनीताल जिले के छड़ा,सानणा, कोटाबाग का रहने वाला है। और 2023 से मंदाकिनी महिला बुनकर समिति में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।