खबर जनबुलेटिन 28/12/2025
देहरादून / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन देहरादून की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हो गई। सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

आज दिनांक 28.12.2025 को जैन धर्मशाला देहरादून में जिला कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें महावीर सिंह राणा और अमन वशिष्ठ अध्यक्ष पद पर दावेदार थे जिसमे महावीर राणा जी ने अंतिम समय में अपना समर्थन अमन वशिष्ट को दे दिया और अमन वशिष्ठ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष पद पर पुरुष मोर्चा में अनुज जैन निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए वहीं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पद पर शिवानी गोदियाल और आरती शर्मा प्रत्याशी थे जिस में टोटल 103 वोट पड़े जिसमे से 40 वोट आरती शर्मा को और 63 वोट शिवानी गोदियाल को पड़े और जिस में शिवानी गोदियाल महिला मोर्चा में 26 वोट से विजय हुई

महासचिव पद पर डॉक्टर अर्जुन कोटियाल निर्विरोध चुने गए
और सचिव पद पर भी निर्विरोध राजेश रावत चुने गए कोषाध्यक्ष में अजय सिंह बुटोला निर्विरोध चुने गए और संगठन मंत्री मे डॉक्टर शैलेंद्र थपलियाल निर्विरोध चुनर गए मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिरोही सरक्षक अश्वनी कुमार निर्विरोध चुने गए चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने मे चुनाव प्रभारी विमल मौर्य जी और प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन केहरा जी प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा नेगी जी की देखरेख मे पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई अध्यक्ष पद पर चुने गए अमन वशिष्ठ ने सभी कर्मचारियो की जो जो दिक्कत हो रही है सैलरी से लेकर के और जो भी दिक्कतें हैं वह उनको जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा वही उपाध्यक्ष अनुज जैन जी ने कहा कि दिन रात हम अपने हर एक कर्मचारी के साथ हर पल हर समय हैं

