उत्तराखंड। दून अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही नर्सों की कमी जल्द ही खत्म होने वाली है। आगामी 26 मार्च को दून अस्पताल में 256 नर्सों की नियुक्ति होगी। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा। साथ थी लगभग 30 से 40 आईसीयू बेड में भी बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से नर्सों की कमी के कारण दून अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थी। खासकर ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इसमें विशेष तौर पर पहाड़ से आए हड्डी, ईएनटी और सर्जरी के मरीजों को नर्सों की कमी के चलते लगभग दो से तीन महीने का इंतजार करना पड़ता था। जिस कारण उन्हें रहने खाने आदि समस्याओं से भी जूझना पड़ता था। एमएस आर एस बिष्ट ने बताया कि अस्पताल को नर्सों की नियुक्ति से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।I
Recent Posts
- Breaking रायपुर CHC में दवा माफिया पर प्रशासन का डबल अटैक, जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर दोनों के लाइसेंस निरस्त
- विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने एक करोड़ में तय की सुपारी, वाराणसी मे दबोचे गए शूटर
- तीन माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे एनएचएम आउटसोर्स कर्मी
- देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने बीच बाजार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट
- बड़ी खबर:- विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
Recent Comments
No comments to show.
