देहरादून। धूलकोट स्थित तुलाज इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। उन्होंने गढ़वाली, पंजाबी, हिमाचली गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी को भारत की संस्कृति से रूबरू कराया। कार्यक्रम में पहुंची भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि महिला आज के समय हर क्षेत्र में आगे है। कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां भारत के भविष्य को आकार दे रही हैं। प्रधानाचार्य रमन कौशल ने कहा कि समारोह सिर्फ महिलाओं को सम्मानित करने तक सीमित नहीं था। बल्कि यह परिवर्तन को प्रेरित करने, सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और एक ऐसे भविष्य को आकार देने का मंच भी बना।
Recent Posts
- Breaking रायपुर CHC में दवा माफिया पर प्रशासन का डबल अटैक, जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर दोनों के लाइसेंस निरस्त
- विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने एक करोड़ में तय की सुपारी, वाराणसी मे दबोचे गए शूटर
- तीन माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे एनएचएम आउटसोर्स कर्मी
- देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने बीच बाजार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट
- बड़ी खबर:- विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
Recent Comments
No comments to show.
