उत्तराखंड। सरकारी काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को धामी सरकार जबरन रिटायर करेगी। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए जो अपने दायित्व का भली भांति निर्वहन नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्य संस्कृति में और अधिक सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दायित्व का कायदे से पालन न करने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।
Recent Posts
- Breaking रायपुर CHC में दवा माफिया पर प्रशासन का डबल अटैक, जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर दोनों के लाइसेंस निरस्त
- विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने एक करोड़ में तय की सुपारी, वाराणसी मे दबोचे गए शूटर
- तीन माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे एनएचएम आउटसोर्स कर्मी
- देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने बीच बाजार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट
- बड़ी खबर:- विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
Recent Comments
No comments to show.
