उत्तराखंड। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जल्द ही एसओपी जारी होगी। इस बार स्वास्थ्य विभाग यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जीरो डेथ की रणनीति तैयार कर रहा है। यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिस्पांस पोस्ट (एमआरपी) व स्क्रीनिंग प्वाइंट की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रा पंजीकरण के दौरान तीर्थयात्रियों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी देनी होगी।