विकासनगर। पछवादून गढ़वाल सभा की दिनकर विहार स्थित सभा भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। गढ़वाल सभा की सचिव सुमन मोहन ममगाईं ने सदस्यों के सामने वार्षिक रिपोर्ट रखी। कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने सभा का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने दोनों रिपोर्ट पर अपनी सहमति जताई। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र बिंजोला ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इस माह के अंत में पूर्ण होने जा रहा है। बताया कि नई कार्यकारिणी का चुनाव 23 फरवरी होगा।
Recent Posts
- Breaking रायपुर CHC में दवा माफिया पर प्रशासन का डबल अटैक, जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर दोनों के लाइसेंस निरस्त
- विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने एक करोड़ में तय की सुपारी, वाराणसी मे दबोचे गए शूटर
- तीन माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे एनएचएम आउटसोर्स कर्मी
- देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने बीच बाजार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट
- बड़ी खबर:- विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
Recent Comments
No comments to show.
