विकासनगर। उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने हरबर्टपुर-विकासनगर रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16 वाहनों का चालान कर दिया। जबकि वाहन संबंधी आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने पर पांच वाहनों को सीज कर दिया। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों की जांच करते हुए सड़क पर दौड़ रहे व्यायसायिक, ई-रिक्शा, बाइक, स्कूल बस व लोडर वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान लापरवाही से वाहन चलाने, सीट बेल्ट, हेलमेट आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा बीमा, फिटनेस व परमिट आदि नहीं पाए जाने पर पांच वाहनों को सीज कर दिया गया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरएस कटारिया ने बताया कि वाहन जांच का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
Recent Posts
- Breaking रायपुर CHC में दवा माफिया पर प्रशासन का डबल अटैक, जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर दोनों के लाइसेंस निरस्त
- विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने एक करोड़ में तय की सुपारी, वाराणसी मे दबोचे गए शूटर
- तीन माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे एनएचएम आउटसोर्स कर्मी
- देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने बीच बाजार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट
- बड़ी खबर:- विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
Recent Comments
No comments to show.
