उत्‍तराखंड मौसम न्यूज 4 अप्रैल 2025: उत्तराखंड में गर्मी अभी से परेशान करने लगी है। मैदानी इलाकों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो रहा है और गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और चटख धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी भी हो सकती है।