उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों युवाओं उपनल और संविदाकर्मियों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं । प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उपनल एवं संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति के लिए नीति तैयार की जाएगी।