उत्तराखंड। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी मिलने से राज्य की बेसहारा महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। जिसका 75 फीसदी हिस्सा सब्सिडी, यानी अनुदान के रूप में होगी।