उत्तराखंड। लखवाड़ बांध श्रम सहकारी समिति ने बांध परियोजना की प्रधानमंत्री कार्यालय से निगरानी किए जाने का स्वागत किया है। भाजपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य व समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने लखवाड़ बांध परियोजना को दी गई स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लखवाड़ बांध एक राष्ट्रीय परियोजना है। इस योजना से उत्तराखंड राज्य को बिजली मिलने के साथ देश के पांच अन्य राज्यों को सिंचाई व पीने के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगला दशक उत्तराखंड राज्य का होगा। उनके यह कथन बिजली उत्पादन, सिंचाई व पीने के पानी की आवश्यकता को पूरी करने में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि परियोजना की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय से होने की व्यवस्था करने से क्षेत्र के निवासी पीएमओ के आभारी हैं।
Recent Posts
- Breaking रायपुर CHC में दवा माफिया पर प्रशासन का डबल अटैक, जन औषधि केंद्र और मेडिकल स्टोर दोनों के लाइसेंस निरस्त
- विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने एक करोड़ में तय की सुपारी, वाराणसी मे दबोचे गए शूटर
- तीन माह से वेतन नहीं, आर्थिक संकट से जूझ रहे एनएचएम आउटसोर्स कर्मी
- देहरादून में दिनदहाड़े युवती की हत्या, बाइक सवार युवक ने बीच बाजार में गला रेतकर उतारा मौत के घाट
- बड़ी खबर:- विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित 6 लोगों की मौत
Recent Comments
No comments to show.
