Delhi World Book Fair 2025: दिल्ली में 1 फरवरी से 9 फरवरी, 2025 तक विश्व पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन भारत मंडपम के हॉल नंबर 2 से 6 में होगा, जो अंडरग्राउंड में स्थित हैं। पुस्तक मेले का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) द्वारा किया जा रहा है।
पुस्तक प्रेमियों की उम्मीदें चरम पर
पुस्तक प्रेमियों को इस मेले का बेसब्री से इंतजार है। उन्हें उम्मीद है कि मेले में विभिन्न विषयों की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें उपलब्ध होंगी। यह आयोजन 51 वर्षों से साहित्य और पठन को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
युवाओं और बच्चों के लिए विशेष कॉर्नर
मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष कॉर्नर बनाए गए हैं। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने बताया कि बच्चों के बीच पढ़ने की आदत विकसित करने और पुस्तकों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक अलग पैवेलियन तैयार किया गया है। वहीं, युवाओं के लिए भी अलग से विशेष कॉर्नर होगा।
युवाओं के कॉर्नर की खासियत
युवाओं के कॉर्नर में भारत की आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘युवा – प्राइम मिनिस्टर्स स्कीम फॉर मेंटरिंग यंग ऑथर्स’ के तहत चुने गए 75 युवा लेखकों की किताबें लॉन्च की जाएंगी। इस योजना का उद्देश्य युवा लेखकों को प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करना है।
थीम पैवेलियन और अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स
पुस्तक मेले में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन द्वारा तैयार किया गया एक थीम पैवेलियन होगा। इस पैवेलियन में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा, एक अंतरराष्ट्रीय कॉर्नर भी बनाया गया है, जहां विदेशी आगंतुक, दूतावास और साहित्यिक केंद्र के लोग भाग लेंगे। इस कॉर्नर में पुस्तक विमोचन, पैनल डिस्कशन और वर्कशॉप जैसी गतिविधियां होंगी।
भारतीय लेखकों के लिए विशेष स्थान
लेखकों के लिए भी एक खास कॉर्नर तैयार किया गया है। यहां भारतीय लेखकों की किताबों का विमोचन होगा और लेखक परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
तारीख: 1 से 9 फरवरी, 2025
समय: सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक
टिकट:
वयस्कों के लिए: ₹20
बच्चों के लिए: ₹10
नि:शुल्क प्रवेश: स्कूल यूनिफॉर्म में छात्र, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन
टिकट कहां से प्राप्त करें:
ऑनलाइन
दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर प्रवेश द्वार:
गेट 10 (मेट्रो स्टेशन के पास)
गेट 4 (भैरों रोड)
गेट 3
